हरियाणा में कांग्रेस को झटकाः नामांकन के 24 घंटे बाद ही मुकरे मेयर प्रत्याशी कमल दीवान Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Sonipat MC Elections: सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने नामांकन के बाद ही अंदरूनी कलह के चलते चुनाव से इंकार किया. भाजपा ने राजीव जैन को टिकट दिया है. इस इस मामले से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बुधवार को नामांकम दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम चनाव में कांग्रेस को झटका लगा है. यहां पर बुधवार को नामांकम दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी की अंदरूनी फूट के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है.

दरअसल, हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. सोनीपत से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा,सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और साथ ही कांग्रेस ने हर वार्ड के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र लाने का ऐलान भी किया. हालांकि, अब कमल दीवान चुनाव से मुकर गए हैं.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस का दूसरा गुट ऐसे पार्षद प्रत्याशियों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहा है, जिन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम किया था. मेयर प्रत्याशी कमल दिवान उन्हें टिकट नहीं देना चाहते हैं. फिलहाल, उन्हें मनाने की कोशिशें हो रही हैं.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर तीखा हमला बोला था और उन्होंने कहा था कि सोनीपत की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है शहर में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जबकि विकास के मामले में सोनीपत पीछे छूट गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वार्ड के लिए अलग घोषणा पत्र लाएगी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगी.

अहम बात है कि भाजपा ने यहां से राजीव जैन को टिकट दिया है. राजीव जैन शहर के मौजूदा मेयर हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]