पानीपत में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, बड़ी मन्नतों से 22 साल बाद पैदा हुआ था गुणित Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Panipat Accident: हरियाणा के पानीपत के बबैल गांव में सड़क हादसे में 14 वर्षीय चाचा और 8 वर्षीय गुणित की मौत हो गई. परिवार की बेटी की 26 तारीख की शादी टल गई. पुलिस अज्ञात वाहन की जांच में जुटी है. दो बच्चे बाइक पर सवार थे और किसी गाड़ी की चपेट में आ गए.

Zoom

पानीपत. हरियाणा के पानीपत के बबैल गांव में बीती रात हुए सड़क हादसे में इकलौते चाचा-भतीजे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

परिजनों के अनुसार, मृतक 8 वर्षीय गुणित का जन्म माता-पिता की शादी के 22 साल बाद मन्नतों से हुआ था. परिवार ने पहले भी कई सदस्यों को खोया है, जिससे वह पहले से ही गमगीन था. बताया गया कि इससे पहले गुणित के चाचा और फूफा की भी मृत्यु हो चुकी है. ऐसे में परिवार अपनी सारी उम्मीदें गुणित पर टिका कर उसके भविष्य के सपने देख रहा था.

जानकारी के अनुसार बीती रात प्लेहेड़ी से बबैल की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक भयंकर सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 14 वर्षीय चाचा और करीब 8 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों अपने दोस्तों से मिलकर बबैल गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई.

परिजनों ने बताया कि शुरुआती अंदेशा था कि किसी वाहन ने दोनों बच्चों को कुचल दिया, लेकिन हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ. मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कि परिवार में 26 तारीख को बेटी की शादी तय थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद अब शादी भी नहीं हो पाएगी. चाचा-भतीजे की मौत से मां-बाप समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]