स्ट्रीट डॉग ने ढूंढ निकाला महिला का शव: रोजाना रोटी खिलाती थी, 6 दिन पहले हत्या कर नाले में फेंका गया; मर्डर में पड़ोसी पिता-पुत्र का नाम – Ballabgarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 6 दिन से लापता 45 वर्षीय महिला के शव को दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढ निकाला। खास बात यह है कि ये वही कुत्ते थे, जिन्हें महिला रोजाना अपने हाथों से रोटी खिलाती थी। महिला के लापता होने के बाद से ही दोनों मायूस दिखाई दे रहे थे। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी दौरान परिवार के लोग घर के पास जल कुंभी से भरे नाले में भी उसकी तलाश करने लगे कि तभी दोनों कुत्ते भी वहां पहुंच गए और जोर-जोर से भौंकने लगे। लोगों ने दोनों को वहां से हटाने की कोशिश, लेकिन वे एक जगह जाकर तेज भौंकने लगे। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो जल कुंभी से ढका एक शव वहां पड़ा दिखाई दिया। शव को बाहर निकाला तो गया, उसकी पहचान लापता महिला के रूप में हुई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले पिता-पुत्र ने उसकी हत्या कर शव यहां फेंका था। पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बेटा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि कुत्तों की सूझबूझ के कारण ही हत्या के मामले का खुलासा हो पाया। इस तरह कुत्तों ने तलाश महिला का शव… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार आरोपी जगमिंदर डागर को दो दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है। परमजीत की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, जिसके बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पति-बेटे के साथ किराए पर रहती थी महिला पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि महिला अनिता यहां कबूलपुर कॉलोनी में पति और बेटे के साथ किराए पर रहती थी। यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। महिला का बेटा किसी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि पति दिहाड़ी मजदूर है। उधर, आरोपी परमजीत और उसका पिता जगमिंदर भी महिला के पड़ोस में ही रहते हैं। दोनों का महिला के यहां आना-जाना भी था।

[ad_2]
स्ट्रीट डॉग ने ढूंढ निकाला महिला का शव: रोजाना रोटी खिलाती थी, 6 दिन पहले हत्या कर नाले में फेंका गया; मर्डर में पड़ोसी पिता-पुत्र का नाम – Ballabgarh News