[ad_1]
- Hindi News
- Opinion
- The Earth Accounts For Your Every Step; 40 Million Trees Are Cut Down Every Day, And 2,100 Truckloads Of Plastic End Up In The Ocean.
नई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धरती बचाने के 5 उपाय, जो आपके हाथ में हैं
1. पेड़ों को ‘गोद’ लें : अपने आसपास के पेड़ों की देखभाल करें और हर साल नए पौधे लगाएं।
2. प्लास्टिक से दूरी बनाएं : इस तरह माइक्रो प्लास्टिक आपकी फूड चेन में जाने से रुकेगा।
3. फूड बैंक की पहल करें : अतिरिक्त भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, अन्न की बर्बादी रोकें।
4. सोलर एनर्जी अपनाएं : फॉसिल फ्यूल की तुलना में सौर ऊर्जा 90% कम प्रदूषण करती है।
5. लो-फ्लो नल लगाएं : अगर हर परिवार यह अपना ले तो रोज 20 लीटर पानी बचा सकता है।


रोज 30 हजार हेक्टेयर वन नष्ट
दुनिया में हर दिन लगभग 25,000 से 30,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो जाता है। यानी रोज लगभग 4.1 करोड़ पेड़ काटे जाते हैं। इससे धरती बंजर हो रही है।
इसलिए वातावरण में CO2 बढ़ रही है। धरती का औसत तापमान व भीषण बाढ़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।
हमारे पेट में भी जा रहा है प्लास्टिक
हर दिन लगभग 2,100 ट्रक के बराबर प्लास्टिक समुद्रों में फेंका जाता है। यह सालाना 1.1 करोड़ टन होता है। यह समुद्री जीवन को नष्ट कर रहा है।
इंसान हर हफ्ते 4.1 माइक्रो ग्राम प्लास्टिक खा रहा है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
1 अरब टन खाना बर्बाद हो रहा है
सालाना 1 अरब टन से अधिक भोजन दुनिया बर्बाद कर रही है। हर दिन लगभग 25-30 लाख टन खाना कचरे में जा रहा है। यह धरती की देन का दुरुपयोग है।
करोड़ों लोग भूखे सो रहे हैं। इस बर्बादी से बनने वाली ‘मीथेन गैस’ धरती का तापमान बढ़ा रही हैै।
रोज 10 करोड़ टन कार्बन स्टोरेज
मानवीय गतिविधियों के कारण हर दिन वातावरण में औसतन 10 करोड़ टन से अधिक CO2 छोड़ी जाती है। इससे धरती की ओजोन परत नष्ट हो रही है।
इसलिए ग्लेशियर पिघल रहे हैं। समुद्र का स्तर बढ़ रहा है। विनाशकारी हीटवेव (लू) चल रही हैं।
रोज 345 अरब लीटर पानी बह रहा है
हर साल दुनिया में 126 अरब क्यूबिक मीटर साफ पानी बर्बाद होता है। यानी हर दिन लगभग 345 अरब लीटर साफ पानी हम बर्बाद कर रहे हैं।
दुनिया की 25% आबादी ‘वॉटर स्ट्रेस’ से जूझ रही है और कई बड़े शहर ‘डे जीरो’ की ओर बढ़ रहे हैं।
[ad_2]
विश्व पृथ्वी दिवस आज: धरती के पास आपके हर कदम का हिसाब, रोज 4 करोड़ पेड़ कटते हैं, 2100 ट्रक प्लास्टिक समुद्र में जाता है



