जुलाना। भाजपा जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आत्मसम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। डॉ. तायल ने बताया कि सरकार ने योजना के तहत पहली किस्त महिलाओं के खातों में डाल दी है जिससे हजारों लाभार्थी परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और मजबूती देगी व समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी। भाजपा सरकार ने हमेशा महिला वर्ग को प्राथमिकता दी है।चाहे वह उज्ज्वला योजना, जन धन खाते, आवास योजना या अब लाडो लक्ष्मी योजना हो, सभी का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद