राणा बलाचौरिया मर्डर केस; 350 पेज की चार्जशीट दाखिल: डोनी बल समेत 5 के खिलाफ अरेस्ट वारंट, मोहाली पुलिस ने 55 गवाह बनाए – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब में दिसंबर महीने में हुई कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्या मामले में मोहाली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने आठ शूटरों के खिलाफ मर्डर की धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है, जबकि गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप व अरविंदरजीत उर्फ के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करवाए हैं। इस मामले में 55 गवाह बनाए गए हैं। इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ बाद में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पांच लोगों के अरेस्ट वारंट मोहाली अदालत में पुलिस ने 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। आठ आरोपियों में जुगराज सिंह, अर्शदीप, मनदीप सिंह मोना, गगनदीप सिंह, आकाशदीप, तरनदीप, दविंदर उर्फ टिक्का टैक्सी ड्राइवर और शूटर करन पाठक के नाम शामिल हैं। इस चार्जशीट में लगभग 55 गवाहों को रखा गया है। पुलिस ने शूटर आदित्य कपूर, गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करवाए हैं। ऐसे हुआ था कबड्‌डी खिलाड़ी का मर्डर 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में कबड्डी कप चल रहा था। इस दौरान सेल्फी लेने के बहाने दो युवक आए, जिन्होंने पहले राणा बलाचौरिया के मुंह पर शॉल मारी। इसके बाद उनके सिर पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गए। तुरंत लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां फोर्टिस अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अदालत ने घटना के समय किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठाए। सरकार की ओर से बताया गया कि कबड्डी मैच के दौरान लगभग 900 से 1,000 लोग मौजूद थे और हत्या शाम 5:55 बजे हुई। हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे और सुरक्षा के लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात थे। सरकार ने बताया कि मौके पर 10 हथियारबंद पुलिसकर्मी मौजूद थे। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि दो शूटर हजारों लोगों की मौजूदगी में खुलेआम गोलियां चलाकर फरार हो गए। इससे पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

[ad_2]
राणा बलाचौरिया मर्डर केस; 350 पेज की चार्जशीट दाखिल: डोनी बल समेत 5 के खिलाफ अरेस्ट वारंट, मोहाली पुलिस ने 55 गवाह बनाए – Punjab News