चंडीगढ़ में 2.20 लाख की यामाहा R15 बाइक चोरी: 5 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, CCTV में दिखे तीन आरोपी,नहीं लगा कोई सुराग – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सेक्टर 41 में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर ले जाता आरोपी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में घर के बाहर खड़ी महंगी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने महज 5 मिनट में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना 12 मार्च 2026 की रात की है, जबकि सुबह तड़के करीब 2:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना वहा

.

पीड़ित अमृतपाल ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता है और उसने कड़ी मेहनत से पैसे जोड़कर यामाहा R15 बाइक लोन पर खरीदी थी। बाइक की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए है, जबकि लोन के तहत उसे कुल 2 लाख 65 हजार रुपए चुकाने थे। रोजाना की तरह 12 मार्च की रात उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जहां अन्य वाहन भी खड़े रहते हैं।

यामाहा R15 हुई चोरी।

CCTV में दिखे तीन आरोपी

अमृतपाल ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक आते हैं। वे पहले अपनी बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी करते हैं और फिर अमृतपाल की बाइक के पास पहुंचते हैं। आरोपियों ने बाइक का लॉक तोड़ा और तार जोड़कर बाइक को स्टार्ट कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी घटना करीब 5 मिनट में अंजाम दी गई।

घटना के तरीके को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी। उन्हें यह भी पता था कि बाइक कहां खड़ी रहती है और किस रास्ते से निकलना है।

बाइक का लॉक तोड़ते चोर सीसीटीवी में कैद।

बाइक का लॉक तोड़ते चोर सीसीटीवी में कैद।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

अमृतपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने बताया कि उसने खुद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पीड़ित ने कई बार पुलिस से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9 पहुंचा, जहां उसे बताया गया कि आरटीआई संबंधित पुलिस स्टेशन में ही लगानी होगी।

इसके बाद अमृतपाल ने पुलिस स्टेशन सेक्टर-39 में आरटीआई दायर कर दी है। आरटीआई में उसने अपने केस की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी मांगी है।

देखिए घटना से जुड़ी फोटो…….

चोरी करने के बाद दो आरोपी बाइक पर भागते हुए।

चोरी करने के बाद दो आरोपी बाइक पर भागते हुए।

सीसीटीवी में दिखा आरोपी का चेहरा।

सीसीटीवी में दिखा आरोपी का चेहरा।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 2.20 लाख की यामाहा R15 बाइक चोरी: 5 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, CCTV में दिखे तीन आरोपी,नहीं लगा कोई सुराग – Chandigarh News