[ad_1]
पिंकी धावीवाल के घर बाहर हुई फायरिंग।

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से विवाद के बाद सुर्खियों में आए म्यूजिक प्रोडयूसर पिंकी धालीवाल के घर बाहर फायरिंग हुई है। सेक्टर-71 स्थित घर के बाहर छह से से सात राउंड हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले बाइक पर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके प
.
रात 10 बजे की है घटना
यह मामला रात दस बजे के करीब है, जब आंधी चल रही थी और हलकी बारिश भी शुरू हो गई थी। उसी दौरान दो युवक पहले वहां से पैदल गुजरे, इसके बाद बाइक पर आए और फायरिंग कर दी। जब यह घटना हुई, उस समय पिंकी धालीवाल घर पर नहीं थे। सूचना मिलते ही मौके पर खुद मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और उनकी टीम पहुंच गई। मौके से पुलिस ने खोल बरामद किए हैं। हालांकि, मौसम खराब होने का आरोपियों ने पूरा फायदा उठाया।
कई नामी लोग रहते है इलाके में
जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह काफी प्राइम है। यहां पर कई नामी लोगों के मकान हैं। इसके अलावा, राजनीतिक लोग भी रहते हैं। इस घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि, इतना साफ है कि आरोपी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि यहां पर अधिकतर घरों और सड़कों पर कैमरे लगे हैं। ऐसे में उनकी पहचान होना संभव है।
[ad_2]
म्यूजिक प्रोडयूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर फायरिंग: सुनंदा से विवाद के बाद आए सुर्खियों में, बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, जांच शुरू – Punjab News