Gurugram News: एनडीसी पोर्टल पर 1040 आपत्तियां लंबित, भटक रहे लोग Latest Haryana News

[ad_1]

प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ीं शिकायतें भी अभी तक लटकीं

Trending Videos

निगमायुक्त दिखे नाराज, अफसरों को दिए त्वरित निपटान के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम के एनडीसी पोर्टल पर 1040 आपत्तियां लंबित पड़ी हैं। जिस वजह से लोगों को परेशान होकर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित शिकायतें भी अभी तक निपटी नहीं हैं। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।

निगमायुक्त ने कहा कि एनडीसी पोर्टल पर 1040 आपत्तियां लंबित हैं। इनमें से 65 आपत्तियों को निर्धारित समय सीमा से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने बैठक में मौजूद चारों जोन के संयुक्त आयुक्तों से कहा कि वे इस कार्य को उच्च प्राथमिकता देकर अपने-अपने जोन से संबंधित लंबित आपत्तियों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में कोई भी आपत्ति निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए।

निगमायुक्त अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जनता की समस्याएं लंबित न रहें, इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही से कार्य करें। प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित शिकायतों को लेकर निगमायुक्त ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी आपत्तियों का समय पर निपटारा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना किसी वैध कारण के कोई फाइल रिवर्ट, रिजेक्ट या अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। इसके अतिरिक्त, मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर भी निगमायुक्त सक्रिय दिखे।

जलभराव संभावित 138 स्थल चिह्नित

निगमायुक्त ने कहा कि इस बार मानसून के दौरान शहर वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न वार्डों में जलभराव संभावित 138 स्थल चिह्नित कर वहां पर कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। यही नहीं, कनिष्ठ अभियंताओं के साथ सफाई कर्मी तथा सीवर कर्मियों की टीम भी बनाई गई है। उक्त टीम मानसून से पूर्व इन स्थलों पर निर्बाध जल निकासी के प्रबंध सुनिश्चित कर रही है।

[ad_2]
Gurugram News: एनडीसी पोर्टल पर 1040 आपत्तियां लंबित, भटक रहे लोग