[ad_1]
फरीदाबाद में चलती ट्रेन में एक सुखद नजारा देखने को मिला है. श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आ रही ट्रेन में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया. यह महिला की प्रीमैच्योर (समय से पहले) डिलीवरी थी, क्योंकि महिला केवल 8 माह की ही गर्भवती थी.
ट्रेन में हुई डिलीवरी
अनुभवी महिलाओं ने कराई डिलीवरी
ट्रेन के अंदर सवार दूसरी महिलाओं ने डिलीवरी कराई. अधिकारी के अनुसार, महिलाओं ने अपने थैलों में से जो भी चादर, शॉल या कंबल मिले, सभी को इकट्ठा किया और प्रेग्नेंट महिला के चारो ओर पर्दा किया. आसपास की सीटों से लोगों को हट जाने को कहा और उन्हें दूसरी ओर भेज दिया. इसके बाद कुछ अनुभवी महिलाओं की मदद से ट्रेन में गर्भवती की डिलीवरी करवाई गई.
26 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित
रेलवे मेडिकल की महिला स्टाफ ने मौके पर आकर मां और बेटी के नाड़े को काटकर सुरक्षित किया. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस के जरिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया. अब महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं. अधिकारी ने बताया है कि महिला को अस्पताल में जांच के लिए भर्ती करवाया गया था जहाँ उसे जाँच के डिस्चार्ज कर दिया गया है.
[ad_2]

