दगाबाज पतियों की अब खैर नहीं…पत्नियों को छोड़ विदेश भागे तो जारी होगा लुकआउट नोटिस, देश आते ही अरेस्ट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा महिला आयोग ने एक सख्त फैसला लिया है. अगर कोई पति अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश में दूसरी शादी कर लेता है, तो अब उसे एक अपराधी की तरह ट्रीट किया जाएगा. जी हां, अगर आप अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश भागे तो आपकी खैर नहीं होगी. महिला आयोग ऐसे पतियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाएगा ताकि भारत में कदम रखते ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके.

रेणू भाटिया.

चंडीगढ़: अपनी पत्नी बच्चों को छोड़ कर विदेश जाकर शादी करने वाले एनआरआई पतियों को अब हरियाणा राज्य महिला आयोग कड़ा सबक सिखाने जा रहा है. महिला आयोग ऐसे दगाबाज पतियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाने जा रहा है ताकि भारत में कदम रखते ही उनकी गिरफ्तारी हो सके.

हरियाणा राज्य महिला आयोग के पास वर्ष भर में 31 ऐसे मामले आए हैं, जहां शादी के बाद पति अपनी पत्नी की पूरी दुनिया उजाड़कर खुद विदेश जा बैठा. फिर वहां शादी करके अपनी नई दुनिया बसा ली. ऐसे में पत्नी यहां इंसाफ के लिए दर दर भटकती रहती है.

हालांकि, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सख्ती के बाद 11 पतियों ने विदेश से लौटकर अपनी पत्नियों के साथ समझौता कर लिया. मगर, बाकी जो महिला आयोग के बार बार समन करने पर भी नहीं आ रहे उन के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. महिला आयोग ऐसे पतियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाएगा ताकि भारत में कदम रखते ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके.

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि केवल हरियाणा बल्कि देश भर से हर रोज ऐसे अनेकों मामले सामने आते हैं, जब पत्नी बच्चों को छोड़ कर विदेश गया पति वहीं शादी कर लेता है और यहां उनके पत्नी और बच्चे इंसाफ के लिये भटक रहे होते हैं.

क्या होता है लुकआउट नोटिस?

लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है. आमतौर पर फरार अपराधियों के खिलाफ ये नोटिस जारी होता है. इसके अलावा उन अपराधियों के खिलाफ भी इस नोटिस का इस्तेमाल होता है, जिन पर भारत से विदेश भागने का शक होता है. लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद शख्स को एयरपोर्ट, पोर्ट या फिर किसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जा सकता है. लुकआउट नोटिस को एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारियों को भेजा जाता है, इसके अलावा बंदरगाहों और सीमाओं पर मौजूद अधिकारियों को भी दिया जाता है.

homeharyana

दगाबाज पतियों की अब खैर नहीं…पत्नियों को छोड़ भागे तो जारी होगा लुकआउट नोटिस

[ad_2]