मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी: सीने से बंधी थी एक बेटी, इस कारण दी जान; पड़ोसी ने कुएं के पास देखी चप्पलें Latest Haryana News

[ad_1]


घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ व पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर झिरका के खंड फिरोजपुर झिरका के गांव बदोपुर में रविवार देर शाम एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ खेत में बने कुएं में कूद गई। सोमवार सुबह कुएं से चारों के शव बरामद हुए। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Trending Videos

मृतक महिला की पहचान रामगढ़ तहसील के गांव कोटा निवासी साहिला (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बदोपुर गांव में ससुराल थी। बताया जा रहा है कि एक बच्ची को उसने अपने सीने से बांध रखा था। एसएचओ फिरोजपुर झिरका निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

[ad_2]
मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी: सीने से बंधी थी एक बेटी, इस कारण दी जान; पड़ोसी ने कुएं के पास देखी चप्पलें