[ad_1]
तेज बारिश में फिर पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खुल गई। मंगलवार सुबह से ही बारिश से जलभराव हुआ। शहर के साथ गांवों में भी जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। गांव चांग व गांव खरक के जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। जिससे बरसाती पानी जोहड़ों का किनारा लांघ कर गलियों में जमा हो गया। जिसकी निकासी के प्रबंध भी नाकाफी रहे। शहर में भी निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिसकी निकासी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी जुटे रहे।
हांसी रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर जलभराव हुआ। यहां हालात मुख्य सड़क तालाब की शक्ल में बदल गई। इसी तरह लघु सचिवालय के आसपास भी जलभराव हुआ।
[ad_2]
भिवानी में तेज बारिश में फिर खुली प्रबंधों की पोल, गांवों के जोहड़ ओवरफ्लो


