बिहार चुनाव नतीजे बदल सकते हैं बाजार का मूड! एक्सपर्ट्स ने बताए वो शेयर जो निवेशकों को बनाएंगे Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

NDA Victory Impact On Stock Market: बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ गए है. NDA ने प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव के इन नतीजों का परिणाम शेयर मार्केट पर ज्यादा नहीं रहा. हालांकि, बाजार जानकारों का मानना है कि, इन परिणामों का असर कुछ खास शेयरों पर हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि, इन खास शेयरों में तेजी रहेगी. इस जीत के बाद से केंद्र सरकार के पॉलिसी रिफॉर्म्स की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. जिससे आने वाले दिनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी क्षेत्रों की कंपनी के शेयरों में उछाल आने की पूरी उम्मीद की जा रही है.   

बाजार जानकारों का क्या है कहना?

जागरण न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बड़ी जीत से केंद्र सरकार पॉलिसी रिफॉर्म और बिहार में निवेश को बढ़ा सकती है. जिससे कुछ खास सेगमेंट की कंपनियों के शेयरों में बहार आने की उम्मीद है. पेस 360 के अमित गोयल के बताया कि, बिहार चुनाव के नतीजों को शेयर बाजार पर पॉजिटीव असर हैं.

यह इस बात को पुख्ता करता है कि, देश में राजनीतिक माहौल मजबूत है. साथ ही इन नतीजों के बाद केंद्र सरकार आने वाले दिनों में विकास से संबंधित बड़े कदम उठा सकती हैं. केंद्र की भाजपा सरकार को संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा. जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी आ सकती है. 

Generational Capital के स्वास्तिक जैन ने जागरण न्यूज से बातचीत में बताया कि, चुनाव नतीजों के बाद बिहार में 58,900 करोड़ रुपये का इन्फ्रास्ट्रक्चर आवंटन और कैपिटल एक्सपेंडिचर व खपत को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे.

शुक्रवार को बाजार का चाल

शुक्रवार के कारोबारी दिन शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, कारोबारी दिन की समाप्ति में दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. 30 शेयरों वाली बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 84.11 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,562.78 अंक तो वहीं निफ्टी 50  30.90 अंक या 0.12 फीसदी की उछाल के साथ 25,910.05 के लेवल पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन लेने से पहले इन हिडेन चार्जेज की जरूर करें जांच, वरना होगा बड़ा आर्थिक नुकसान 


Source: https://www.abplive.com/business/bihar-election-results-nda-victory-impact-on-stock-market-infra-manufacturing-sector-know-the-stocks-experts-view-3043887