पंचकूला अस्पताल में चोरी करने वाला गिरफ्तार: यहीं काम करते वक्त बनाया था प्लान, कोर्ट ने भेजा जेल – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला अस्पताल, जहां से चोरी हुई ऑक्सीजन पाइल लाइन।

पंचकूला अस्पताल में चोरी करने वाला गिरफ्तार

.

हॉस्पीटल में काम करते वक्त बनाया था प्लान, कोर्ट ने भेजा जेल

पंचकूला में पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने सेक्टर-6 स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल में हुई मेडिकल उपकरण चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, सामान्य नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 10 नवंबर को थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि अज्ञात शख्स ने अस्पताल परिसर से ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप लाइन चोरी कर ली है। शिकायत में दर्ज घटना से चार दिन पहले अस्पताल के डी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से भी इसी प्रकार का मेडिकल उपकरण चोरी हुआ था।

अस्पताल में करता था मजदूरी

आरोपी प्रवीण कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार खड़क मंगोली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अस्पताल परिसर में मजदूरी का कार्य करता था और इसी दौरान उसने अस्पताल के संवेदनशील हिस्सों में रखे उपकरणों व पाइप लाइनों की जानकारी एकत्र कर चोरी करने का मौका तलाशा।

आरोपी ने यह भी कबूला कि उसने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि आरोपी अस्पताल की गतिविधियों और कम सुरक्षा वाले स्थानों को भली-भांति जानता था जिसके कारण उसने चोरी को बेहद सावधानी से अंजाम दिया।

[ad_2]
पंचकूला अस्पताल में चोरी करने वाला गिरफ्तार: यहीं काम करते वक्त बनाया था प्लान, कोर्ट ने भेजा जेल – Panchkula News