फरीदाबाद के 5 फेमस ठिकाने, जहां का देसी स्वाद ऊंगलियां चाटने को कर देगा मजबूर Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद का असली स्वाद…सुरेंद्र का डोसा-छोले, हेमराज के छोले-कुल्चे, दीपे का मटन, सोनू के चूर-चूर नॉन और सेक्टर 12 का Healthy Diet & Protein Sprout. देसी फ्लेवर, भीड़भाड़ वाली गलियां और ऐसा स्वाद जिसे खाने लोग दिल्ली-एनसीआर से भी पहुंचते हैं.

फरीदाबाद के एनआईटी-2 इलाके में सुरेंद्र का डोसा-छोले काफी मशहूर है. नाम भले ही डोसा-छोले का है, लेकिन यहां छोले-भटूरे, ब्रेड-मी पूरी और कई देसी व्यंजन मिलते हैं. सुबह से शाम तक यहां ग्राहकों की लाइन लगी रहती है. दिल्ली एनसीआर से भी लोग खास तौर पर यहां खाने आते हैं क्योंकि स्वाद और देसी अंदाज एकदम अलग है.

Local18

यहां के छोले कुल्चे अपनी खास इमली और मसालेदार पानी वाली तैयारी के लिए जाने जाते हैं. ग्राहकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है. मसालों और छोले की खुशबू दूर से ही खींच लाती है. अगर आप फरीदाबाद में असली देसी छोले कुल्चे का मज़ा लेना चाहते हैं तो हेमराज की दुकान एकदम सही जगह है.

Local18

दीपे का मटन पतली-पतली तरी में बनाया जाता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. मटन को कोयले की भट्टी में तीन-चार घंटे तक पकाया जाता है और साथ में करारी रोटी परोसी जाती है. यहां का नॉन और मटन का कॉम्बिनेशन खाने वालों को हमेशा याद रहता है. NIT फरीदाबाद के पास ये जगह काफी लोकप्रिय है.

Local18

अगर फरीदाबाद में बढ़िया नॉन खाने हों तो सोनू का चूर चूर नॉन मिस नहीं करना चाहिए. यहां हर रोज़ मेला सा लगता है. 4-5 कारीगर हाथों से नॉन बनाते हैं और स्वाद ऐसा है कि लोग बार-बार खाने आते हैं. दिल्ली एनसीआर के लोग भी इसे खास चखने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

Local18

सेक्टर 12 SRS मॉल के पास स्थित Healthy Diet & Protein Sprout चाट और हेल्दी स्नैक्स के लिए मशहूर है. यहां का स्वाद इतना खास है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी कोई कमी नहीं है इसलिए यह जगह सभी उम्र के खाने वालों के लिए परफेक्ट है.

homeharyana

फरीदाबाद के 5 फेमस ठिकाने, जहां का देसी स्वाद ऊंगलियां चाटने को कर देगा मजबूर

[ad_2]