चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के एमसीएम कॉलेज के पास फ्रेगरेंस गार्डन के सामने पार्क में रविवार देर रात 23 वर्षीय युवती की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती ने गले पर वार होने के बाद खुद मां को फोन कर हमलावर का नाम बताया लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और हाल ही में युवती की हुई सगाई से उपजे विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है। घटना रात करीब 9 बजे की है।
सेक्टर-35सी की रहने वाली सुहानी रात करीब आठ बजे घर से चॉकलेट लेने की बात कहकर एक्टिवा पर निकली थी।
Trending Videos
2 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक वापस न लौटने पर मां ने उसे फोन किया। तीन कॉल का जवाब नहीं मिला। चौथी बार फोन उठाते हुए सुहानी ने घबराई आवाज में कहा… मम्मी, सेक्टर-36 के पार्क में विनय ने चाकू मार दिया। इसके बाद फोन कट गया। परिजन तत्काल पार्क में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
3 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीसीआर टीम सुहानी को सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गले पर एक ही गहरा वार किया गया था। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
4 of 6
सुहानी का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सगाई के बाद बढ़ी रंजिश
मृतका के पिता महेश के मुताबिक सुहानी पहले बुड़ैल के रहने वाले विनय के संपर्क में थी जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे लेकिन बाद में दूरी बढ़ गई। कुछ माह पहले परिवार ने सुहानी की सगाई राहुल नामक युवक से कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि विनय इस सगाई से नाराज था और सुहानी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आशंका है कि उसने मिलने के बहाने पार्क में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
5 of 6
चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के पार्क में युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
9:19 बजे कंट्रोल रूम को सूचना
रात 9:19 बजे सेक्टर-28 के एक शिक्षक ने कंट्रोल रूम 100 और डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने तक युवती बेसुध पड़ी थी। पुलिस को घटनास्थल से सुहानी का मोबाइल, कड़ा और एक्टिवा की चाबी बरामद हुई है।
[ad_2]
प्रेम प्रसंग में खून-खराबा: ‘मम्मी, पार्क में विनय ने मार दिया’, सगाई से खफा युवक ने युवती का काट दिया गला