[ad_1]
पुलिसवाले जब पर्ची कटवा रहे थे, इसी दौरान पीछे खड़ा चोरी का आरोपी वहां से खिसक गया।
हरियाणा में पंचकूला के सरकारी अस्पताल में पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पुलिस मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। जब पुलिसकर्मी काउंटर पर पर्ची कटवाने में व्यस्त थे, इसी दौरान आरोपी नजर बचाकर वहां से निकल गया।
.
चोर के चकमा देकर निकलने की यह घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। इसके बाद ड्यूटी के दौरान इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पीएसआई सहित 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
चोरी के आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मी परेशान हो गए। वे उसे इधर-उधर देखने लगे।
3 पॉइंट्स में जानिए कैसे घटी घटना…
- मेडिकल करवाने पहुंचे थे पुलिसकर्मी: जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस के PSI अनिल चोरी के आरोपी दीपक को पेश करने के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। वह चंडीगढ़ के फेस-1 में रामदरबार का रहने वाला था। पेशी से पहले पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची थी।
- पर्ची कटवाने में व्यस्त हुए तो आरोपी भागा: यहां पुलिसकर्मी डॉक्टर की पर्ची कटवाने में व्यस्त हो गए। उन्होंने चोरी के आरोपी को अपने पीछे खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान वह मौका देखकर वहां से खिसक गया। मात्र 10 सेकेंड में ही पीएसआई अनिल ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी वहां से गायब हो चुका था।
- दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए: इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी फौरन काउंटर से इधर-उधर दौड़े, लेकिन उन्हें आरोपी कहीं नहीं दिखाई दिया। इसके बाद वे पुलिस स्टेशन लौट गए। ड्यूटी में लापरवाही के लिए PSI अनिल व कॉन्स्टेबल विकास को सस्पेंड कर दिया।
चोरी के आरोप में पकड़ा था युवक दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-14 की सब्जी मंडी के दुकानदार सतेंद्र ने शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को वह रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे थे। उनके पैसे गल्ले में थे जो रेहड़ी पर ही रखा था। जब वह सब्जी ठीक करने लगे, इतने में युवक आया और उनका गल्ला लेकर भाग गया। उस समय उसमें 6 हजार रुपए थे।
चोरी कर भाग रहे युवक को फड़ी लगाने वाले दीनानाथ ने पावर कॉलोनी फेस -2 इंडस्ट्रियल एरिया के पास रोड पर भागकर पकड़ा। हालांकि, पकड़े गए युवक के पास उस समय पैसे नहीं मिले। फिर भी उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इसी युवक की सोमवार को पेश किया जाना था।

[ad_2]
पुलिस की कस्टडी से चोर भागने का VIDEO: पंचकूला अस्पताल में मेडिकल करवाने गए 2 पुलिसकर्मी; पर्ची कटवाने में व्यस्त हुए, दोनों सस्पेंड – Panchkula News


