चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा ने लगाया फंदा: भाई-बहन छत पर थे, शरीर पर नहीं था चोट का निशान, पुलिस कर रही मामले की जांच – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड।

चंडीगढ़ के गांव बहलाना में सोमवार 8वीं छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां और भाई-बहन घर की छत पर मौजूद थे।

.

परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 1:50 बजे जब वे नीचे आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई। अंदर छात्रा सीलिंग फैन से फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे ऑटो में बैठाकर जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नहीं थे शरीर पर चोट के निशान

घटना की सूचना मिलते ही थाना-31 पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस चौकी हल्लोमाजरा से अधिकारी टीम के साथ जीएमसीएच-32 पहुंचे और मृतका की मां के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर फिलहाल किसी साजिश या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। मृतका के पिता ऑटो चालक हैं और परिवार बहलाना गांव में किराए के मकान में रह रहा था।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 8वीं की छात्रा ने लगाया फंदा: भाई-बहन छत पर थे, शरीर पर नहीं था चोट का निशान, पुलिस कर रही मामले की जांच – Chandigarh News