[ad_1]
नरवाना में एक महिला को 14.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। महिला थाना गढ़ी के जेवर गांव की रहने वाली है। महिला की पहचान सुदेश वासी रेवर के रूप में हुई है।
.
पुलिस ने बताया कि थाना गढ़ी की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए दाता सिहं वाला पर मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुदेश वासी रेवर चिट्टा (हेरोइन) बेचने का धंधा करती है। अब रजबाहा गांव रेवर पर राह चलते राहगीरों को चिट्टा बेचने की फिराक मे खड़ी है। सूचना पर टीम ने मौके पर एक औरत सूचना अनुसार खड़ी दिखाई दी, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
महिला की तलाशी ली गई तो चुन्नी की गांठ को खोलकर कर चेक किया तो काले रंग के लिफाफे में चिट्टा बरामद हुआ। बरामद चिट्टा का कांटा से वजन किया तो चिट्टा का वजन 14.24 ग्राम निकला। महिला को आज कोर्मेंट पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
[ad_2]
Source link

