दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन भी दौड़ेंगे, कहां तक?, जानें Haryana News & Updates

[ad_1]

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन भी दौड़ेंगे, कहां तक?, जानें

Last Updated:

Delhi -Dehradun Expressway- दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर दिल्‍ली से यूपी बार्डर, लोनी, बागपत की ओर जाने वाले हजारों को राहत मिलेगी. इसमें चार पहिया वाहनों के साथ साथ दोपहिया वाहन चालक भी सुविधाजनक सफर कर सकेंगे. यहां पर सवाल उठता है कि अगर दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों को एंट्री की अनुमति नहीं है तो यहां पर क्‍यों है?

Zoom

इससे दिल्‍ली बॉर्डर तक जाने वाले हजारों दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिलेगी.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे शुरू हो चुका है. इससे दिल्‍ली से यूपी बार्डर, लोनी, बागपत की ओर जाने वाले हजारों को राहत मिलेगी. इसमें चार पहिया वाहनों के साथ साथ दोपहिया वाहन चालक भी सुविधाजनक सफर कर सकेंगे. यहां पर सवाल उठता है कि अगर दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों को एंट्री की अनुमति नहीं है तो यहां पर क्‍यों है. इसकी असल वजह क्‍या है. आइए जानते हैं.

210 किमी. लंबे दिल्ली-देहरादून एक्‍प्रेसवे पर गीता कॉलोनी से बागपत तक बने एलिवेटेड हिस्से पर  मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर और अन्य धीमी गति वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

यहां रहेगी छूट

हालांकि दिल्ली सीमा के भीतर इस नियम में आंशिक राहत दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके. गीता कॉलोनी से करावल नगर तक कॉरिडोर के दिल्ली हिस्से में दोपहिया वाहन चल सकेंगे, लेकिन जैसे ही वाहन उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश करेगा, वहां से प्रतिबंध पूरी तरह लागू हो जाएगा. यह निर्णय तेज रफ्तार यातायात को बेहतर बनाए रखने और हादसों की आशंका को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है. यानी अक्षरधाम से यूपी बॉर्डर तक इस एक्‍प्रेसवे में दोपहिया और तीन पहिया वाहन भी चल सकेंगे.

ये होता है नियम

किसी भी एक्सप्रेसवे या एक्‍सेस कंट्रोल्‍ड हाईवे पर सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए दो पहिया और तीन पहिया जैसे धीमी स्‍पीड से चलने वाले वाहनों के लिए पाबंदी होती है. यह पाबंदी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर भी लागू रहेगी. लेकिन दिल्ली के हिस्से में छूट रहेगी.

दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर प्रतिबंध

दिल्‍ली मेरठ एक्‍प्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के एंट्री पर प्रतिबंध है. अगर कोई वाहन चालक यूपी गेट से एंट्री करता है तो ट्रैफिक पुलिस वाले चालान करते हैं.

इसलिए दी गयी है छूट

ट्रांसपोर्ट के जानकार बताते हैं क‍ि दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर अक्षरधाम से लेकर यूपी बार्डर तक 5 एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट हैं. इस वजह से कुछ एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट्स पर तक दोपहिया वाहनों को आने जाने वाले वाहनों को अनुमि‍त होगी. जबकि दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे निजामुद्दीन से लेकर यूपी बार्डर पर केवल एक एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट है. इस वजह से ट्रैफिक पुलिस इस एक्‍सप्रेसवे पर सख्‍ती बरतती है.

[ad_2]