तहव्वुर राणा को किस बात से लग रहा है डर? अधिकारियों से बार-बार पूछ रहा है ये बात – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE
एनआईए की हिरासत में तहव्वुर राणा।

अमेरिका की जेल से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाए गए तहव्वुर राणा को इस समय एनआईए ने हिरासत में लिया हुआ है। तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। ऐसे में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच तहव्वुर राणा को एनआईए की हिरासत में कड़ी सजा का डर सता रहा है। तहव्वुर राणा को कसाब के जैसी सजा मिलने का डर सता रहा है। एसे में तहव्वुर राणा बार-बार अधिकारियों से भारतीय न्याय प्रक्रिया के बारे में पूछताछ कर रहा है। इतना ही नहीं तहव्वुर राणा अपने ऊपर लगे कानून की एक-एक धारा के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

वकील से ली आरोपों की जानकारी

जांच एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो NIA की हिरासत में तहव्वुर राणा को 26/11 के आतंकी कसाब जैसी कड़ी सजा मिलने का डर सता रहा है। करीब 16 साल अमेरिका की जेल में बंद रहने के बाद अब भारतीय कानून के बारे में तहव्वुर राणा जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है। तहव्वुर राणा बार-बार अधिकारियों से भारतीय न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने को लेकर बात करता है। कोर्ट के आदेश अनुसार नियुक्त सरकारी वकील ने राणा से आधे घंटे हुई मुलाकात के दौरान उस पर UAPA के तहत लगे हुए सारे आरोपों के बारे में जानकारी दी।

एक-एक धारा के बारे में कर रहा पूछताछ

तहव्वुर राणा अपने खिलाफ लगे सेक्शन में कानून की एक-एक धारा के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है। राणा जानना चाह रहा है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस तरीके से होगी और ट्रायल कब तक चलेगा। वहीं कानूनी टीम से मुलाकात के दौरान तहव्वुर राणा ज्यादातर समय यह जानने की कोशिश कर रहा है कि उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अभी तहव्वुर राणा से शुरुआती चरण की पूछताछ कर रही है। वहीं तहव्वुर राणा को अभी सुरक्षा कारणों की वजह से दिल्ली के बाहर ले जाने की कोई सुगबुगाहट नहीं नजर आ रही है। हिरासत में ही जांच एजेंसी तहव्वुर राणा को नमाज पढ़ने का वक्त देती हैं। इसके अलावा नियमों के मुताबिक ही राणा को खाना भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- 

‘भारत में बीजेपी की सरकार, किया जाएगा टॉर्चर’, राणा के प्रत्यर्पण को रोकने के लिए US कोर्ट में खेला गया था मुस्लिम कार्ड

हाई सिक्योरिटी सेल में पांच बार नमाज पढ़ता है तहव्वुर राणा, रखी मांग-‘मुझे कुरान, कलम और कॉपी दे दो’

Latest India News



[ad_2]
तहव्वुर राणा को किस बात से लग रहा है डर? अधिकारियों से बार-बार पूछ रहा है ये बात – India TV Hindi