ठंड में गरमा-गर्म खाने का है मन? घर पर ही बनाएं आलू और खोया से गुलाब जामुन, रेसिपी जानें Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Home Made Gulab Jamun Recipe: उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है और आने वाले समय में हरियाणा में और ठंड बढ़ेगी. ऐसे में अगर आप ठंड के बीच गरमा गरम गुलाब जामुन खाना चाहते है तो हम आपको आलू के गुलाब जामुन की रेसिपी बनाने जा रहे हैं. घर पर ही आप ये गुलाब जामुन बना सकते हैं.

हरियाणा में अब कोहरे के बीच ठंड पड़ने लग गई है. बढ़ती ठंड के बीच कुछ गरमा गर्म और मीठा खाने का मन करता है. ऐसे में हम आपको हलवाई से भी ज़्यादा मुलायम और रसीले आलू के गुलाब जामुन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. कुछ मिनटों में आप उबले आलू + खोया + देसी घी से एकदम नरम, रसीले और हलवाई-स्टाइल गुलाब जामुन बना सकेंगे. अगर आप लोग यह सोच रहे हैं कि आलू से भी इतने मज़ेदार गुलाब जामुन बन सकते हैं, वो एक बार ये रेसिपी ज़रूर ट्राई कर ले.क्योंकि स्वाद ऐसा रहने वाला है कि हर कोई आपसे इस रेसिपी के बारे में जरूर पूछेगा.

लोकल 18

आवश्यक सामग्री : सबसे पहले पांच आलू (उबले हुए) लेने हैं. फिर अरारोट 50 ग्राम और खोया 100 ग्राम लेना है. देसी घी 100 ग्राम (तलने के लिए), चीनी 2 कप, छोटी इलाइची पाउडर 1 छोटा चम्मच लेना है. स्वाद के लिए केसर 4 से 5 धागे ओर किशमिश 2 बड़े चम्मच रेसिपी में शामिल कर लें.

लोकल 18

विधिः चाशनी तैयार करें. एक बर्तन में चीनी + 1 कप पानी डालिए. मीडियम गैस पर एक तार की चाशनी तैयार कीजिए और इसमें इलाइची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दीजिए. इस तरह से आपकी बिल्कुल गाडी चाशनी तैयार हो जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोकल 18

गुलाब जामुन का आटा तैयार करें:उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छी तरह मसल लीजिए और उसमें गुठली नहीं रहना चाहिए.इसमें अरारोट ओर खोया मिलाएँ.जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे नरम और चिकना आटा बनने तक गूंध लीजिए.

लोकल 18

जामुन बनाएं और तलें. इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाइए. हर लोई के बीच में किशमिश के 2 दाने भरिए और गोल आकार दीजिए.इसके बाद कड़ाही में घी गरम करके, मीडियम फ्लेम पर रसगुल्लों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.

लोकल 18

चाशनी में डुबोएँ: तले हुए गुलाब जामुन को 30 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर रखिए.इसके बाद 30 मिनट बाद गुनगुने-गरम गुलाब जामुन सर्व कीजिए. अब आपके लिए तैयार हैं नरम, रसीले और स्वाद से भरपूर आलू के गुलाब जामुन. एक बार यह गुलाब जामुन आप खाएंगे तो बार-बार इन्हें बनाएंगे.

homeharyana

रेसिपीःठंड में गरमा-गर्म खाने का मन? घर पर ही बनाएं आलू और खोया से गुलाब जामुन

[ad_2]