कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरी बार बेटे को दिया जन्म: शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी Latest Entertainment News

[ad_1]

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। भारती ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक, भारती टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 की शूटिंग करने के लिए जाने वाली थीं। उन्हें सुबह शूट पर पहुंचना था, लेकिन तभी अचानक उनका वॉटर ब्रेक हो गया। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा 6 अक्टूबर 2025 को की थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपनी फैमिली ट्रिप के दौरान बेबी बंप दिखाते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम किया।

हाल ही में भारती का बेबी शॉवर और मैटर्निटी शूट भी हुआ था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

भारती और हर्ष पहले से एक तीन साल के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के माता-पिता हैं।

भारती और हर्ष पहले से एक तीन साल के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के माता-पिता हैं।

भारती और हर्ष की लव स्टोरी

भारती और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। उस समय भारती शो में कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे।

शुरुआत में हर्ष को शो के लिए अनलकी माना जाता था, क्योंकि जिनके लिए वह लिखते थे, वे बाहर हो जाते थे। जब उन्होंने पहली बार भारती के लिए लिखा, तब भी वह एलिमिनेट हो गईं। हालांकि, वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद भारती ने फिर हर्ष पर भरोसा किया और शो जीत लिया।

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और प्यार में बदल गई। हर्ष ने सीधे शादी की बात रखी थी। करीब आठ साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में उनकी शादी हुई।

अप्रैल 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ। दोनों ने साथ मिलकर कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं, जिनमें ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘हुनरबाज’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरी बार बेटे को दिया जन्म: शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी