[ad_1]
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स 1310 अंक (1.77%) की तेजी के साथ 75,157 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 429 अंकों की तेजी रही, ये 22,829 के स्तर पर पहुंच गया।
NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 4.09%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.19%, फार्मा 2.43%, ऑयल एंड गैस 2.20% और ऑटो 2.03% चढ़कर बंद हुए।

बाजार में तेजी की 2 वजह
1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत:
9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।
भारतीय बाजार कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।
2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद:
90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ़ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।

अमेरिकी बाजार में 4% से ज्यादा की गिरावट
- अमेरिका का डाउ जोन्स इंडेक्स 1,015 अंक (2.50%), नैस्डेक कंपोजिट 738 अंक (4.31%) और S&P 500 इंडेक्स 189 अंक (3.46%) गिरावट के साथ बंद हुए।
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.96% (1,023 अंक) गिरकर 33,585 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 0.50% गिरकर 2,432 के स्तर पर बंद हुआ।
- चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.45% की तेजी रही, ये 3,238 के स्तर पर बंद हुा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.13% चढ़कर बंद हुआ।
- 9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,358.02 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय, यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,976.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
आज के बाजार से जुड़ी दो बड़ी बातें…
- चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आज TCS के शेयरों में गिरावट रही। ये 0.26% गिरकर 3,238 रुपए पर बंद हुआ। सुबह ये करीब 1.60% ऊपर था। TCS को 12,293 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.67% की कमी आई है।
- टाटा स्टील का शेयर करीब 4.95% ऊपर 133 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया- उसकी डच सहायक कंपनी, टाटा स्टील नीदरलैंड ने एक ट्रांसफॉर्मेशन प्लान शुरू किया है, जो इसकी लॉन्ग टर्म कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाने और ग्रीन स्टील में इसके ट्रांजिशन को गति देने के लिए तैयार की गई है।
बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार
9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।
IT, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे है। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।

————————
ये खबर भी पढ़ें…
अब चीन ने अमेरिका पर 125% टैरिफ लगाया: जिनपिंग बोले- हम दबाव के आगे नहीं झुकते; अमेरिका ने 145% टैरिफ लगाया था

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में अब चीन ने 125% टैरिफ लगा दिया है। ये कल से लागू होगा। चीन ने कहा है कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा।
चीन ने कहा कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए असामान्य टैरिफ अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक व्यापार नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा दबाव और धमकाने की नीति है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1310 अंक और निफ्टी 429 अंक चढ़ा; मेटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी