Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

FY25 में खुले 84 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट, इन दो ब्रोकरेज कंपनियों का रहा दबदबा – India TV Hindi Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • April 20, 2025
  • Business

[ad_1]

Photo:FILE शेयर मार्केट

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के शेयर मार्केट में रिटेल इन्वेस्टर्स ने जमकर भागीदारी दिखाई है, जिसके चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 84 लाख से ज़्यादा नए एक्टिव डीमैट खाते खुले। यह सालाना आधार पर 20.5% की बढ़ोतरी है, जिससे एनएसई पर कुल सक्रिय डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 4.92 करोड़ हो गई है।

ग्रो और एंजल वन का रहा दबदबा

इस उछाल में डिजिटल ब्रोकरेज कंपनियों ग्रो और एंजल वन का दबदबा रहा, जिनकी कुल शुद्ध वृद्धि में 57% से अधिक हिस्सेदारी है। ग्रो ने सबसे ज़्यादा, 34 लाख नए खाते जोड़कर एनएसई की वृद्धि में 40% का योगदान दिया। मार्च 2024 में 95 लाख के मुकाबले मार्च 2025 में इसका सक्रिय ग्राहक आधार 1.29 करोड़ हो गया और एनएसई में इसकी बाज़ार हिस्सेदारी 23.28% से बढ़कर 26.26% हो गई।

एंजल वन ने 14.6 लाख अकाउंट्स जोड़े

एंजल वन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14.6 लाख खाते जोड़े, जो एनएसई की कुल वृद्धि का 17.38% है, और इसकी बाज़ार हिस्सेदारी 15.38% है। वहीं, जीरोधा ने 5.8 लाख नए खाते जोड़े और एनएसई की वृद्धि में लगभग 7% का योगदान दिया, जिससे वित्त वर्ष के अंत तक इसकी बाज़ार हिस्सेदारी 16% रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने भी सालाना आधार पर 36.78% की मज़बूत वृद्धि दर्ज की और इसका ग्राहक आधार करीब 14.9 लाख रहा, जिसकी बाज़ार हिस्सेदारी 3% थी।

Latest Business News



[ad_2]
FY25 में खुले 84 लाख से ज्यादा नए डीमैट अकाउंट, इन दो ब्रोकरेज कंपनियों का रहा दबदबा – India TV Hindi

Previous Post 'फिल्म देखो नहीं तो भाड़ में जाओ', केसरी-2 को लेकर फैन्स पर क्यों बिफरे एक्टर? - India TV Hindi Latest Entertainment News
Next Post रोहित शर्मा ने 4 घंटे के भीतर विराट कोहली को पछाड़ा, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय - India TV Hindi Today Sports News

Related Posts

पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें गलत:  सरकार बोली- दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं; कोटक की रिपोर्ट में चुनाव बाद बढ़ोतरी का दावा था Business News & Hub

पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें गलत: सरकार बोली- दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं; कोटक की रिपोर्ट में चुनाव बाद बढ़ोतरी का दावा था Business News & Hub

  • April 23, 2026
Rupee slides 34 paise to 94.12 against U.S. dollar Business News & Hub

Rupee slides 34 paise to 94.12 against U.S. dollar Business News & Hub

  • April 23, 2026
Jio Financial, Allianz Group form JV for general, health insurance Business News & Hub

Jio Financial, Allianz Group form JV for general, health insurance Business News & Hub

  • April 23, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com