गुरुग्राम में गैस सिलिंडर का खेल: बादशाहपुर में छापा, टीन शेड गोदाम से 13 सिलिंडर बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-66 स्थित कुशालसाद मंदिर के समीप शनि मंदिर के पास एक टीन शेड में संचालित दुकान के गोदाम में की गई।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि इंडेन के ये घरेलू गैस सिलिंडर संदिग्ध परिस्थितियों में संग्रहित किए गए थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि सिलिंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जिससे इनके दुरुपयोग की आशंका बनी हुई थी।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से सिलिंडरों के भंडारण, उपयोग और वैध स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]
गुरुग्राम में गैस सिलिंडर का खेल: बादशाहपुर में छापा, टीन शेड गोदाम से 13 सिलिंडर बरामद