[ad_1]
{“_id”:”69dff112e4064c6b1b066123″,”slug”:”youth-arrested-with-illegal-weapon-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123386-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हथीन।
सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है।
सीआईए एवीटी प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 14 अप्रैल को एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में टीम मलाई अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुनासिब निवासी जलालपुर हथियार सहित किसी वारदात की फिराक में है और मलाई-रूपड़ाका रोड पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार



