गुरुग्राम: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। डीसी अजय कुमार के निर्देशन में जिला के समस्त विद्यालयों में जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज में जागरूकता की अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जीवन पर आधारित निबंध लेखन, भाषण व कविता आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र प्रतिभागिता दर्ज की। विद्यालयों में सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में सहभोज का आयोजन भी किया गया।

[ad_2]
गुरुग्राम: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती