गुरुग्राम: कूड़े ढेर में मिला था युवक का शव, हत्या के एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]


गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की सुबह कूड़े ढेर में मृत मिले युवक की हत्या में मामले में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने सेक्टर-9 से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि रात के समय कंबल को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने कमोद नामक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के ज्योति पार्क निवासी पुनीत उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ के कनीना गांव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह ज्योति पार्क में अपने दादा-दादी के साथ रहता था। उन दोनों का निधन होने के बाद वह इधर-उधर भटकता रहता है। 13 नवंबर की रात को सीतामढ़ी (बिहार) के लक्ष्मीपुर निवासी कमोद पंचमुखी हनुमान मंदिर सेक्टर-7 एक्सटेंशन के पास शराब पी रहा था। 14 अल सुबह करीब 03 बजे आरोपी पुनीत रजाई में सो रहा था तो कमोद (मृतक) उसकी रजाई में घुसने की कोशिश करने लगा। पुनीत ने मना कर दिया था। इसके बाद भी कमोद (मृतक) आरोपी पुनीत की रजाई में घुसने लगा तो पुनीत ने गुस्से में उसको लात मारी और वह गिर गया। अस के बाद पुनीत (आरोपी) कमोद (मृतक) घसीटकर ले गया व पत्थर से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।

[ad_2]
गुरुग्राम: कूड़े ढेर में मिला था युवक का शव, हत्या के एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार