‘गुम है किसी के प्यार में’ से सनम जौहर की छुट्टी, भाविका शर्मा की धांसू वापसी, ये सितारे भी बाहर! Latest Entertainment News

[ad_1]

Last Updated:

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों जहां अपनी दिलचस्प कहानी के लिए चर्चा में है, वहीं लगातार कलाकारों की एंट्री और एग्जिट भी हो रही है. हाल ही में सनम जौहर के शो छोड़ने की…और पढ़ें

‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो लोगों का पसंदीदे शोज में से एक है.

हाइलाइट्स

  • सनम जौहर ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ छोड़ा.
  • भाविका शर्मा की शो में वापसी हुई.
  • शो में नए ट्विस्ट और कास्ट बदलाव हो रहे हैं.

नई दिल्ली. टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों अपने नए ट्विस्ट्स और तेजी से बदलती कास्ट के चलते सुर्खियों में है. हाल ही में जहां शो में कुछ नए चेहरे देखने को मिले हैं, वहीं कुछ फेमस कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं. ये बदलाव न केवल कहानी में नयापन ला रहे हैं, बल्कि लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ा रहे हैं.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सनम जौहर, जो इस शो में ऋतुराज का रोल प्ले कर रहे हैं, जल्द ही शो से बाहर हो सकते हैं. शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कहानी में कुछ नई एंट्रीज का प्लान है, जिससे ऋतुराज का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. ऐसे में ये लगभग तय माना जा रहा है कि सनम जल्द ही शो को अलविदा कह देंगे.

भाविका हंकारे की विदाई

शो की बदलती कहानी के चलते एक्ट्रेस भाविका हंकारे ने हाल ही में शो छोड़ दिया है. वहीं भाविका शर्मा की बतौर सावी शो में दोबारा एंट्री हो चुकी है. उनकी वापसी से फैंस एक्साइटेड हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उनका किरदार आगे किस दिशा में बढ़ता है.

पहला फिक्शन शो

‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के जरिए ही सनम जौहर ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने शो में काम करने को लेकर कहा था, “ये मेरा फिक्शन में पहला टीवी शो है और इस शो की विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं.’

सावी और नील के जीवन में दुखद मोड़

शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो कहानी में इमोश्नल गहराई देखने को मिल रही है. सावी और नील दोनों एक दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में उन्होंने रजत और तेजस्विनी को खो दिया है. इस हादसे ने दोनों को झकझोर कर रख दिया है. उन्हें ये भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर रजत और तेजस्विनी एक साथ क्या कर रहे थे.

इन सितारों ने भी कहा शो को अलविदा

शो में हाल ही में टाइम लीप लिया गया है, जिसके बाद कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया. इस लिस्ट में अंकित अरोड़ा, हितेश भारद्वाज, शक्ति अरोड़ा, शीजान खान और भाविका शर्मा (जो अब वापसी कर चुकी हैं) जैसे नाम शामिल हैं. लगातार हो रहे इन बदलावों से शो की दिशा में नया मोड़ आ रहा है.

आगे क्या होगा?

कलाकारों के इन लगातार बदलते चेहरों और कहानी में आते मोड़ों से ये साफ है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक नए चैप्टर की ओर बढ़ रहा है. लोगों की एक्साइटमेंट अब इस बात को लेकर है कि आने वाले हफ्तों में शो में और क्या बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

‘गुम है किसी के प्यार में’ से सनम जौहर की छुट्टी, भाविका शर्मा की धांसू वापसी

[ad_2]
‘गुम है किसी के प्यार में’ से सनम जौहर की छुट्टी, भाविका शर्मा की धांसू वापसी, ये सितारे भी बाहर!