[ad_1]
Last Updated:
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के लिए हाल ही में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब करीब 10 साल बाद उनकी मामी सुनीता आहूजा से सुलह हुई. कृष्णा ने इस पल को जिंदगी का यादगार लम्हा बताते हुए कहा कि इतने सालों बाद रिश्तों में आई दूरी का खत्म होना उनके लिए बहुत मायने रखता है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के लिए हाल ही में एक शो की शूटिंग बेहद यादगार बन गई. करीब एक दशक से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के बाद पहली बार वह अपनी मामी सुनीता आहूजा से मिले. इस मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दीं.

इस भावुक मुलाकात के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि यह उनके लिए पूरी तरह सरप्राइज था. उन्होंने कहा, ‘हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सुनीता मामी शो में आने वाली हैं. चैनल और क्रिएटिव टीम ने इसे सीक्रेट रखा था. यहां तक कि होस्ट भारती सिंह को भी इसकी जानकारी नहीं थी. जब वह सामने आईं, तो वह पल बेहद इमोशनल था.’

कृष्णा ने इमोशनल होते हुए कहा, ‘सुनीता मामी ने मुझे बच्चे की तरह पाला है, 8 साल तक मैं उनके घर रहा. हमारी ज्वाइंट फैमिली थी. आखिरकार चुप्पी टूटी और बातचीत शुरु हो गई’. उन्होंने आगे कहा कि जो बात बंद कमरे में होनी थी, वह चैनल ने स्टेज पर कर दी.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

कृष्णा ने बताया कि उन्होंने बीच-बीच में कार्यक्रमों में मामी को देख लिया करता था, लेकिन कश्मीरा तो पिछले 10 सालों में एक बार भी उनसे नहीं मिली थी. कश्मीरा के लिए यह पल बेहद खास और भावुक कर देने वाला था.

दरअसल, गोविंदा और कृष्णा के बीच करीब एक दशक पहले ये मतभेद हो गया था, जब गोविंदा ने कृष्णा द्वारा टीवी पर उनके बारे में मजाक करने पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद सुनीता अहूजा ने भी कृष्णा और कश्मीरा से दूरी बना ली.

कश्मीरा के एक पुराने ट्वीट ने भी मामला बिगाड़ा था, जिसमें उन्होंने ‘पैसे के लिए नाचने वालों’ पर तंज कसा था. इसे गोविंदा पर ताना माना गया था. इसके बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच पब्लिक वॉर छिड़ी. हालांकि, पिछले कुछ सालों में कृष्णा ने कई इंटरव्यू के जरिए सुलह की कोशिशें की थींऔर अब ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच ने यह सुलह करा ही दी.

कृष्णा ने माना कि यह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार एपिसोड रहेगा. अब फैंस को उम्मीद है कि यह मिलन सिर्फ शो तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर रिश्ते बने रहेंगे.
[ad_2]
‘यह पल जिंदगीभर याद रहेगा’, मामी सुनीता से 10 साल बाद सुलह पर कृष्णा अभिषेक हुए भावुक



