Yamuna Nagar News: वेटलिफ्टिंग में जिले की लड़कियां प्रथम

ख़बर सुनें

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 55वीं प्रदेश स्तरीय वेटलिफ्टिंग विद्यालय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता सोनीपत के खरखोदा के प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इस भारोतोलन प्रतियोगिताओं में तेजली स्टेडियम की खेल नर्सरी की वेटलिफ्टिंग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरे स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में खुशी ने अंडर-19 के 87 किलोग्राम श्रेणी में भाग लिया। खुशी ने इसमें सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाया। जबकि राधिका ने अंडर-17 के 59 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया।
राधिका ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्रदेश में दूसरा दूसरा स्थान पाया। जबकि खिलाड़ी रूमन ने अंडर-17 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले की खिलाड़ियों ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरा स्थान पाया। खिलाड़ियों की जीत से तेजली खेल परिसर में अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ियों में भारी उत्साह व खुशी है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम व तकनीक का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। बता दें कि सभी खिलाड़ी भारोत्तोलन प्रशिक्षक जोगेश कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। कोच ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई और राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। तेजली खेल मैदान में भारोत्तोलन कोच जोगेश कुमार के मार्गदर्शन में 40 लड़के और लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं।

.

What do you think?

Yamuna Nagar News: विवादों में परियोजना, वार्डवासी भुगत रहे खामियाजा

Kurukshetra News: एचटेटः 12 केंद्रों पर 2979 ने दी परीक्षा