ख़बर सुनें
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में चोरों ने करियाना दुकान के ताले व शीशा तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाफिजपुर निवासी हरपाल सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही करियाना व फास्ट फुड की दुकान है। रोज की तरह देर शाम को वह दुकान को बंद करके घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। शटर खोलकर देखा तो शीश भी टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले के अंदर से करीब चार हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.