Yamuna Nagar News: गुरु रविदास जयंती समारोह में भाजपा नेताओं के निशाने पर रही कांग्रेस


यमुनानगर। गुरु रविदास जी के 646वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सरकार की तरफ से जगाधरी में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों की 21 विधानसभा के लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जहां लोगों से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने आह्वान किया, वहीं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की अनदेखी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेसी आज म्यूजियम में महात्मा गांधी का चश्मा, चरखा, इंदिरा गांधी की साड़ी और खून से सनी राजीव गांधी की शॉल को देखने जाते हैं। परंतु 70 सालों में उन्होंने कभी बाबा साहेब जैसे महापुरुष का चश्मा, कोट, टाई और वह टाइपराइटर नहीं क्यों दिखाया जिस पर उन्होंने संविधान लिखा था? उनके सामान को उठाकर बाहर फेंक दिया गया था। तब बाबा साहेब के एक साथी उनका सामान नागपुर ले गए थे। मीडिया ने उस सामान को दिखाया तो उसमें दीमक लगी थी। कांग्रेस ने उनके सामान को कभी सुरक्षित नहीं रखा। इस सामान को संरक्षित करने के लिए कांग्रेस ने साल में केवल छह लाख रुपये देने थे जो नहीं दिए। परंतु वर्तमान केंद्र सरकार उनके सामान को सुरक्षित रखने के लिए नागपुर में 13 एकड़ में उनकी याद में डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय बना रही है। यहीं पर 10 एकड़ भूमि में उनकी समाधि बनाई जा रही है। हमारे बच्चे लोगों से पूछते हैं कि महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू की तरह बाबा साहेब की समाधि क्यों नहीं है? हम उन्हें कोई जवाब नहीं दे पाते। इसी तरह शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पर संविधान में धारा 370 को जोड़ा जाए। परंतु बाबा साहेब जानते थे कि धारा 370 देश को जोड़ने की नहीं बल्कि तोड़ने वाली है। बाबा साहेब के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटा कर साकार किया है। इससे देश और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि संतों व महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते पर चलकर हम देश को विकास पथ पर आगे ले जा सकते हैं। भाजपा सरकार ने देश के महापुरुषों की जयंती सरकारी खर्च पर मनाने ा निर्णय लिया है। हमारे देश में जो प्रतिष्ठा संतों की है वह राजाओं की भी नहीं हैं। देश की आजादी के बाद कुछ लोगों पर सेकुलरिज्म का भूत सवार हुआ। जो लोग कभी खुद सेकुलर थे वह आज हमें सेकुलर बता रहे हैं। यदि हम सेकुलर हैं तो इन महापुरुषों की वजह से हैं। गुरु रविदास जी ने कहा था कि सारी दुनिया में एक ही ज्योत हैं। सभी में एक परमात्मा हैं। कोई छोटा-बड़ा नहीं है।

कार्यक्रम में करनाल के सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम के सह संयोजक पवन सैनी, जितेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक अनिल धंतोड़ी, भाजपा की वरिष्ठ नेता बंतो कटारिया, भाजपा नेता सोमनाथ नंबरदार, कर्मचंद रटौली, डॉ. जगदीश महरमपुर ने भी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज को नमन किया।

.


What do you think?

Rajasthan: BJP सांसद मीणा ने सात दिन के लिए धरना स्थगित किया, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से हुई ये बात

Gurugram News: फर्जी IPS अधिकारी बन XUV500 में घूम रही थी महिला, पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान किया अरेस्ट