{“_id”:”676d00b366207e3ec4004fc2″,”slug”:”weather-update-rain-alert-in-some-areas-of-punjab-haryana-2024-12-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: पंजाब-हरियाणा में कुछ इलाकों में 27 को बरसात का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़ में धुंध – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब और हरियाणा में 27 दिसंबर को बरसात का अलर्ट है। आईएमडी निदेशक सुरेंदर पाल ने कहा कि वीरवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो 27 दिसंबर से सक्रिय हो जाएगा। हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से सुबह और शाम के वक्त कोहरा बढ़ेगा। हालांकि इस बार कोहरे का पूर्वानुमान थोड़ा कम है।
Trending Videos
पंजाब में ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में वीरवार से तीन दिनों के लिए कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कई जगहों पर आकाश में बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओलावृष्टि होगी और बारिश भी पड़ेगी। इस दौरान शीतलहर चलेगी और घनी धुंध का भी प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सबके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, बुधवार को फरीदकोट व बठिंडा में घनी धुंध का प्रकोप रहा। हालांकि, दिन में धूप खिलने से तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 24.1 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया, लेकिन बठिंडा व पटियाला में दिन का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 4.2 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री, लुधियाना का 21.5 डिग्री, पटियाला का 18.9 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 22.0, बठिंडा का 20.4 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 22.6, फिरोजपुर का 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, लुधियाना का 7.4 डिग्री, पटियाला का 7.8 डिग्री, पठानकोट का 5.7, बठिंडा का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
[ad_2]
Weather Update: पंजाब-हरियाणा में कुछ इलाकों में 27 को बरसात का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय