Weather news: राजस्थान में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार, इन जिलों में आज बारिश की संभावना


जयपुर: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब लगातार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। इसके चलते अच्छी बात यह है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी अब जनजीवन सामान्य होने लगा है। नदियां को पानी उतरने से लोगों को राहत मिली है। साथ ही बाढ़ के बने हालात और तबाही की स्थिति भी साफ होने लगी है। अब कई जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। मानसून की सुस्त पड़ी इस चाल को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी रहनी है। माना जा रहा है कि प्रदेश में इस बार मानसून जल्द ही विदाई ले लेगा।


जल्द विदाई ले सकता है मानसून
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सितम्बर माह के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना जताई जा रही है। देश में मानसून का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितम्बर को समाप्त होता है। पिछले साल मानसून 17 सितम्बर को सामान्य तिथि के 19 दिन देरी से था। इस बार मानसून की स्थिति सही रही। लगातार अच्छी बारिश के चलते जहां नदी- तालाब लबालब हो गए। वहीं कई जिलों में प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध का कोटा भी लगभग पूरा हो गया है। बीसलपुर बांध में 99 प्रतिशत पानी आ चुका है।

Police Action : 2000 पुलिसवालों ने एक साथ 400 घरों में दी दबिश, 159 गिरफ्तार, 32 वाहन जब्त

जानिए आज कैसी रहेगी राजस्थान में स्थिति
मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज 29 अगस्त को प्रदेश के पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं- कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

student election result: राजस्थान यूनिवर्सिटी का चुनाव जीतते ही निर्मल चौधरी ने जोश में कह डाली ये बात

.


What do you think?

पानीपत में बड़ी वारदात: राजमिस्त्री ने की मजदूर की हत्या, कस्सी से गला काट उतारा मौत के घाट

भारत में बनी नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शित किया गया