in

Weather News: चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज, दिन में धूप… रात में घनी धुंध, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट Chandigarh News Updates

Weather News: चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज, दिन में धूप… रात में घनी धुंध, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट Chandigarh News Updates

[ad_1]

#

चंडीगढ़ में घनी धुंध
– फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार


सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मौसम के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। दिन में तेज धूप खिल रही है। वहीं सुबह-शाम और रात को घनी धुंध पड़ रही है। सोमवार रात शहर में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि मंगलवार सुबह तक कोहरा छंट गया था और आसमान साफ होने की वजह से सुबह 8.30 पर हल्की धूप भी निकल आई है। 

#
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में घनी धुंध रहेगी। विभाग की तरफ से धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं शहर में अगले तीन दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

सोमवार को शहर में दिनभर तेज धूप खिली तो शाम ढलते ही मौसम में बदलाव आ गया। शाम को तेज ठंड के साथ रात को धुंध पड़ गई। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जनवरी को फिर से येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 22.8 जबकि न्यूनतम 9.8 दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों में शहर के तापमान में गिरावट के बजाय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में मौसम किसी भी दिन करवट बदल सकता है और बारिश हो सकती है। वहीं, पिछले तीन दिनों से लगातार सुबह से शाम तक निकल रही धूप से शहरवासियों को काफी राहत भी मिली है। लेकिन सोमवार देर शाम को फिर से सड़कों पर धुंध के कारण घना अंधेरा छा गया था। लोगों को धुंध के कारण रास्ता दिखाई देने में काफी दिक्कतें हो रही थी और चालक अपने वाहनों के डिप्पर चलाकर वाहन चलाते नजर आए।

#

[ad_2]
Weather News: चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज, दिन में धूप… रात में घनी धुंध, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

Bhiwani News: हवा में ठिठुरन बढ़ी तो तापमान लुढ़का Latest Haryana News

Bhiwani News: हवा में ठिठुरन बढ़ी तो तापमान लुढ़का Latest Haryana News

Bhiwani News: पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए 15 तक जमा होंगे आवेदन Latest Haryana News

Bhiwani News: पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए 15 तक जमा होंगे आवेदन Latest Haryana News