in

Weather: चंडीगढ़-पंजाब में फिर धुंध की मार, पटियाला और लुधियाना में विजिबिलिटी 20 मीटर दर्ज, ठंड भी बढ़ी, बारिश का अलर्ट Chandigarh News Updates

Weather: चंडीगढ़-पंजाब में फिर धुंध की मार, पटियाला और लुधियाना में विजिबिलिटी 20 मीटर दर्ज, ठंड भी बढ़ी, बारिश का अलर्ट Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में छाई धुंध।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब में एक बार फिर धुंध का प्रकोप हो गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी रविवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर सुबह सैर करने पहुंचे लोगों को धुंध की वजह से परेशानी हुई। सुखना लेक पर रविवार सुबह कैंसर अवेयरनेस के लिए वॉकथन का आयोजन किया किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुखना लेक से चंडीगढ़ क्लब तक वॉकाथन का आयोजन किया गया। 

Trending Videos

पंजाब में कई जगहों पर घनी धुंध रही। पटियाला व लुधियाना में शनिवार सुबह विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर दर्ज की गई। वहीं अमृतसर में 500 मीटर दर्ज की गई। साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को पंजाब के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में पारा और गिरने से ठंड का कहर बढ़ सकता है।

शनिवार को सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 17.5, लुधियाना का 17.7, पटियाला का 20.6, गुरदासपुर का 21.8, फिरोजपुर का 16.9, संगरूर का 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 7.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.5, लुधियाना का 8.8, पटियाला का 11.4, फरीदकोट का 9.5, गुरदासपुर का 8.5, एसबीएस नगर का 9.1 डिग्री, फाजिल्का का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

[ad_2]
Weather: चंडीगढ़-पंजाब में फिर धुंध की मार, पटियाला और लुधियाना में विजिबिलिटी 20 मीटर दर्ज, ठंड भी बढ़ी, बारिश का अलर्ट

Rohtak News: कोहरे के कारण दो ट्रेनें रद्द, कई तीन घंटे तक रहीं लेट  Latest Haryana News

Rohtak News: कोहरे के कारण दो ट्रेनें रद्द, कई तीन घंटे तक रहीं लेट Latest Haryana News

Rohtak News: पीजीआई के सर्जन डॉ. वजीर राठी सेवानिवृत्त  Latest Haryana News

Rohtak News: पीजीआई के सर्जन डॉ. वजीर राठी सेवानिवृत्त Latest Haryana News