पंजाब के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश पाकिस्तान से युद्ध के लिए आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें एकता दिखानी चाहिए लेकिन पंजाब सरकार पानी का मुद्दा उठा रही है।
Trending Videos
पंजाब सरकार ने यह मुद्दा तब उठाया गया, जब हमने पाकिस्तान का पानी बंद किया। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। पंजाब के नेताओं को इस मुद्दे को खत्म करना चाहिए। यह वक्त आपस की लड़ाई का नहीं है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साफ कह चुके हैं कि वह पंजाब के हितों का हनन नहीं होने देंगे। पंजाब के पानी को हरियाणा को ही नहीं, बल्कि किसी अन्य राज्य को भी नहीं देंगे।
#WATCH अंबाला: पंजाब के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, “… जब देश युद्ध के लिए आगे बढ़ रहा है तब एकता दिखाने की जगह ये इस प्रकार के मुद्दें उठा रहे हैं। यह मुद्दा तब उठाया गया, जब हमने पाकिस्तान का पानी बंद किया… इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है…… pic.twitter.com/OygZh7hmvf
बता दें कि भाखड़ा से हरियाणा को अभी 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इसमें से 800 क्यूसेक पानी राजस्थान, 500 क्यूसेक पानी दिल्ली और 400 क्यूसेक पानी पंजाब को भी जाता है। हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी मांग रहा है। इसी पर पंजाब को आपत्ति है। वहीं, चंडीगढ़ में पानी के विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी दलों ने भाग लिया।