[ad_1]
Punjab Haryana Water Dispute: पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर बयान सामने आया है। चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक के दौरान हुड्डा ने कहा जहां तक हरियाणा के पानी का सवाल है तो हम सभी दल एक साथ प्रदेश सरकार के साथ खड़े हैं। किसी भी प्रदेश का पानी रोकना असंवैधानिक है। अभी तक पंजाब अपने शेयर से 9% ज्यादा पानी ले चुका है। यह पानी राजस्थान और दिल्ली में भी जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा का पानी रोकना असंवैधानिक, अमानवीय और अलोकतांत्रिक फैसला है। अगर जरूरत पड़ी तो हम सब दल मिलकर केंद्र सरकार के पास भी इस मुद्दे को लेकर एक साथ जाएंगे।
[ad_2]
Water Dispute:”सभी दल सैनी सरकार के साथ, हरियाणा का पानी रोकना असंवैधानिक”