[ad_1]
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व क्रिकेटर तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी इंडोर क्रिकेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी क्रिकेट स्किल्स अभी भी शानदार नजर आ रही है. वह अभ्यास में विराट कोहली जैसे कवर ड्राइव लगाते हुए और राहुल द्रविड़ जैसे डिफेंस करते हुए नजर आए.
तेजस्वी यादव बिहार के एक बड़े नेता माने जाते हैं, लेकिन कई लोगों को नहीं पता होगा कि राजनीति में आने से पहले वह क्रिकेट में भी अपना नाम बना चुके थे. तेजस्वी फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, वह IPL टीम में भी रहे हैं. इसलिए हैरानी नहीं होनी चाहिए कि वह अभ्यास करते हुए इतने संतुलित नजर आ रहे हैं.
Tejashwi Yadav batting video.
He captained Virat Kohli in Delhi Cricket Team
Mcgrath was lucky that he never faced him in Competitive Cricket pic.twitter.com/5KL10CiyTc
— 𝑨𝑻10 (@Loyalsachfan10) November 24, 2025
तेजस्वी यादव ने 2009 में खेला था एकमात्र फर्स्ट क्लास मैच
तेजस्वी यादव दिल्ली की U15, U17 और U19 टीम खेले हैं. 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में तेजस्वी स्टैंडबाई प्लेयर थे. उन्होंने झारखंड के लिए खेलते नवंबर, 2009 में विदर्भा के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. ये उनका आखरी फर्स्ट क्लास मैच भी साबित हुआ. इस मैच की पहली पारी में तेजस्वी ने 1 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे.
इसके आलावा तेजस्वी यादव ने लिस्ट-ए के 2 मैचों में 14 रन बनाए, उन्होंने 4 टी20 मैचों में खेली 1 पारी में सिर्फ 3 रन बनाए. वह मिडिल आर्डर के बल्लेबाज थे, जो गेंदबाजी भी करते थे. हालांकि उन्हें सिर्फ लिस्ट-ए में एक विकेट मिला.
IPL की किस टीम में थे तेजस्वी यादव?
इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 8 टीमों के साथ शुरू हुआ था, उनमें से एक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने पहले संस्करण में तेजस्वी यादव को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. दिल्ली ने उन्हें 8 लाख रुपये में खरीदा था. 2009 में वह दिल्ली टीम में इसी कीमत पर रहे. 2010 में तेजस्वी ने आईपीएल नहीं खेला. 2011-2012 में दिल्ली ने तेजस्वी को 10 लाख में खरीदा, हालांकि वह आईपीएल मैच में खेल नहीं पाए. लिगामेंट में चोट के कारण 2013 में उन्हें क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी.
[ad_2]
Watch: विराट जैसी कवर ड्राइव और द्रविड़ जैसा डिफेंस, तेजस्वी यादव की बैटिंग देख उड़ जाएंगे होश


