in

VIDEO : हिसार में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा के विश्वासघात के कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा, उन्हें सड़क पर आना पड़ा Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा के विश्वासघात के कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा, उन्हें सड़क पर आना पड़ा  Latest Haryana News

[ad_1]


सिरसा की सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। एमएसपी की मांग पर उनके साथ धोखा किया है। जिस कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा उनको सड़क पर उतरना पड़ रहा है। आज किसान कर्ज में डूबता जा रहा है, उसे एमएसपी मिलना ही चाहिए। एमएसपी गारंटी का कानून बनाने की मांग पर पैदल दिल्ली कूच कर रहे किसानों को जबरन रोकना, लाठीचार्ज करना तथा आंसू गैस के गोले दागना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार की ओर से अपनाई जा रही दमनकारी नीति किसानों की समस्या का समाधान नहीं है। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए किसानों के बैठकर वार्ता करनी चाहिए। म
हिसार में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर से किसान शांतिपूर्ण तरीके से पैदल ही सीमित संख्या में रवाना हुए थे। पुलिस ने पैदल मार्च करने अनुमति देने का वादा किया था। जब 101 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ तो सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पूरा दम लगा दिया।

किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। भाजपा सरकार किसानों पर लगातार अत्याचार कर रही है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। पंजाब के किसान एमएसपी गारंटी का कानून बनाने की मांग पर केंद्र सरकार के पास जा रहे हैं तो हरियाणा सरकार को क्या आपत्ति है। किसानों को हरियाणा में रोकना लोकतंत्र विरोधी कदम है।
एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर हाइकमान को ही फैसला लेना है।

संगठन को लेकर उठे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगठन न होने का नुकसान तो होता ही है। संगठन बनना ही चाहिए। मैं भी प्रदेशाध्यक्ष रही तो संगठन बनाने का प्रयास किया था। कुछ कारणों के चलते संगठन खड़ा नहीं हो सका। हरियाणा में हार को लेकर उन्होंने कहा कि हार के कई कारण थे। कोई एक कारण नहीं था। हार के कारणों की समीक्षा होनी चाहिए उन्हें दूर करना चाहिए। अब हमें आगे बढ़ने की दिशा में काम करना चाहिए।

[ad_2]
VIDEO : हिसार में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा के विश्वासघात के कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा, उन्हें सड़क पर आना पड़ा

France urges top U.N. court to ‘clarify’ international climate law Today World News

France urges top U.N. court to ‘clarify’ international climate law Today World News

पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट:  आदमपुर का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, चंडीगढ़ शुष्क, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – Amritsar News Chandigarh News Updates

पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट: आदमपुर का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, चंडीगढ़ शुष्क, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – Amritsar News Chandigarh News Updates