VIDEO : हिसार में महिला दिवस पर मंत्री आवास पर धरना देकर परिवार ने लगाई बिटिया की तलाश की गुहार Latest Haryana News

[ad_1]


अपनी बेटी की तलाश में दर दर भटक रही महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर धरना शुरु कर दिया है। महिला के साथ उसे दो नाबालिग बच्चे तथा पति भी धरने पर बैठे हैं। महिला ने कहा कि जब तक मेरी बेटी नहीं मिलेगी मंत्री के घर के बाहर ही धरना देंगे। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाते हुए बोली मंत्री जी सरकार आज महिला दिवस मना रही है। महिलाओं को सम्मान दे रही है, आप हमें भी हमारी बेटी दिला दो।मेरी बेटी को खोज कर हमसे मिलवा दो।

[ad_2]
VIDEO : हिसार में महिला दिवस पर मंत्री आवास पर धरना देकर परिवार ने लगाई बिटिया की तलाश की गुहार