in

VIDEO : हिसार में पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बोले, जल्द ही कांग्रेस का पूरा संगठन खड़ा होगा Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बोले, जल्द ही कांग्रेस का पूरा संगठन खड़ा होगा  Latest Haryana News

[ad_1]


#

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि जल्द ही कांग्रेस का पूरा संगठन खड़ा किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनेंगे। सीएलपी का चुनाव भी कराएंगे। बहुत जल्द आप कांग्रेस का बदला हुआ रूप देखेंगे। कांग्रेस का संगठन होता तो हरियाणा में कांग्रेस की जीत तय थी। दस साल से कांग्रेस का संगठन न होने का बहुत बड़ा नुकसान हुआ।मुझे संगठन का महत्व पता है। हो सकता है कि हमारा संगठन 2 मार्च से भी पहले बन जाए।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल भारतीय जनता पार्टी के साथ गुजारे हैं। भाजपा विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान तो डबल इंजन की बात करती है तथा अब निकाय चुनाव के दौरान ट्रिपल इंजन की बात करती है। तीसरे इंजन की परिभाषा गलत है। इंजन में न तेल है ना पानी है। भाजपा शासन में यह कहना मुश्किल है कि वोट का अधिकार व प्रजातंत्र सुरक्षित है। यह जुमलेबाजों की सरकार है। लोकसभा चुनाव में 400 का दावा करने वाली एनडीए 240 पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की तथा जनहित की पार्टी है जबकि भाजपा सेवन स्टार की राजनीति करती है। भाजपा में रहते हुए भाजपा नेताओं से वैचारिक मतभेद रहे। किसान आंदोलन में कई बार उन्होंने किसानी व खेती के हितों को लेकर मुद्दे उठाए किंतु भाजपा नेता व केंद्र सरकार अपनी हठ पर ही चलती रही।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को किसानों के हकों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सभी वार्डों में दो-दो नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी जो हर वार्ड के चुनाव का निरीक्षण करके प्रचार प्रसार को गति देने व चुनाव जीतने की दिशा में काम करेंगे। नगर निगम के सभी बाहरी क्षेत्र जो देहात में लगते हैं, वहां भी पार्टी की मजबूती के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर विजय कौशिक, ईश्वर लाम्बा, धर्मवीर गोयत, बीर सिंह दलाल, परमिंद्र सिंह,उदयवीर पूनिया, श्यामलाल ठकराल , राजबीर वर्मा, करतार वाल्मीकि, अशोक सिवाच, सुंदर सिंह,सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

[ad_2]
VIDEO : हिसार में पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बोले, जल्द ही कांग्रेस का पूरा संगठन खड़ा होगा

Champions Trophy 2025: Pakistan need big improvement after damaging India loss, says Shakeel Today Sports News

Champions Trophy 2025: Pakistan need big improvement after damaging India loss, says Shakeel Today Sports News

पाकिस्तानी डॉन का दावा-सिद्दीकी को मारने वाला मैंने भगाया:  गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर ऐसा किया, वह जान भी मांगेगा तो दूंगा – Jalandhar News Chandigarh News Updates

पाकिस्तानी डॉन का दावा-सिद्दीकी को मारने वाला मैंने भगाया: गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर ऐसा किया, वह जान भी मांगेगा तो दूंगा – Jalandhar News Chandigarh News Updates