[ad_1]
हिसार साई में बुधवार को खिलाड़ियाें के स्पेशिफिक टेस्ट शुरू हुए। खिलाड़ियों की दौड़ने की स्पीड, मूवमेंट देखी गई। खिलाड़ियों ने 200 मीटर, 400 मीटर, 3000 मीटर, 1500 मीटर और 800 मीटर की रेस लगाई। दोपहर को बॉक्सिंग और कुश्ती खिलाड़ियों की फाइट करवाई जाएगी।
साई में मंगलवार से कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू हुए थे। ट्रायल देने के लिए हरियाणा, राजस्थान, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मु कश्मीर, बिहार के 542 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए थे। साई में 30 सीटों के लिए खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे हैं। साई के सहायक निदेशक विजय कुमार मनचंदा ने भी निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ट्रायल होने के बाद खिलाड़ियाें की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। ट्रायल लेने के लिए सोनीपत से भी कोच पहुंचे थे। इनमें एथलेटिक्स कोच रजनीश लाठर, बॉक्सिंग कोच मनीष ठाकुर और अनूप सिंह, हॉकी कोच हरेंद्र के अलावा हिसार साई के कोच मौजूद रहे।
इन गेम के इतने खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे
बॉक्सिंग:
लड़के: 128
लड़कियां: 62
एथलेटिक्स
लड़के: 125
हॉकी
लड़कियां: 160
कुश्ती
लड़के: 41
लड़कियां: 26
[ad_2]
VIDEO : हिसार में ट्रायल में एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने लगाई दौड़; हरियाणा व पंजाब सहित पांच राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे