[ad_1]
स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम से जुड़ी हिसार बार एसोसिएशन में 28 फरवरी को होने वाले चुनावके लिए 25 लोगों ने दावेदारी जताई है।जिसमें प्रधान पद के लिए 8, उप प्रधान के लिए 4, सचिव पद के लिए 6, सह सचिव पद के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार है। शुक्रवार को नामांकन की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारियों राजेश वर्मा, राम सिंह सोढ़ी, शीतल कुमार, विकास देहडू, अनुराग भारद्वाज और नवनीत चहल ने बताया कि नामांकन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकनों की जांच होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
प्रधान पद के लिए ईश्वर सिंह, सुभाष मित्तल ,संदीप बूरा, अमित सैनी, ओम नारायण कौशिक ,ब्रिजेश कुमार सिंधु, सुंदर सिंह बैनीवाल और सुरेंद्र सिंह ढुल शामिल है। उप प्रधान के लिए विकास पूनिया,अजीत सिंह ढिल्लों, भागीरथ सिंह लदोईया, दिनेश सिंह सैनी ने नामांकन भरा है। सचिव पद के लिए प्रसिद्ध नैन, प्रवीण कुमार दहिया, समीर भाटिया, उमेद सिंह बैनीवाल, विक्रम जीत मित्तल ने नामांकन पत्र भरे सह सचिव के लिए प्रवेश कुमार बिरमानी,कर्मबीर कुंडू, राज कुमारी लोट, सुनील कुमार भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण शर्मा, मनीष सांगवान, सुनील कुमार सहदेव ने नामांकन भरा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान बार रूम में होगा।
[ad_2]
VIDEO : हिसार बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में, प्रधान पद के लिए 8 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल



