[ad_1]
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा है कि वह सभी जिलों में जाकर सफाई कर्मचारियों का डाटा एकत्रित कर रहे हैं। इस डाटा के आधार पर वह प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार बनाकर उनका जीवन सुधारेगी। एक सफाई कर्मचारी का बेटा सफाई कर्मचारी ही क्यों बने। चेयरमैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग ने वेबसाइट बनवाई है। सफाई कर्मचारी इस पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब यदि गांव में किसी सफाई कर्मचारी की मौत हो जाती है तो पंचायत एक प्रस्ताव पास उसकी जगह नया कर्मचारी लगा सकती है। मगर इसके मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनाें को प्राथमिकता देनी होगी। इससे मृतक के परिवार वालों की आर्थिक मदद भी हो जाएगी और सफाई व्यवस्था भी बाधित नहीं होगी।
चेयरमैन ने कहा कि वह सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह सफाई कर्मचारियों को सीवर में न उतारे, बल्कि मशीनों से ही इनकी सफाई करवाए। उन्हें कई शिकायतें मिली हैं कि गांवों में सफाई कर्मचारियों से बड़े नालों की सफाई करवाई जा रही है, जो गलत है। इसके बजाय मशीनों से उन नालों की सफाई करवाई जाए। उन्हें यह भी शिकायतें मिली हैं कि सरपंच राजनीतिक रंजिश में सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
[ad_2]
VIDEO : हिसार पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन, बोले- प्रदेशभर से सफाईकर्मियों का डाटा कर रहे हैं एकत्रित



