VIDEO : हिमानी हत्याकांड को लेकर दादरी में कुमारी शैलजा बोलीं, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ केवल स्लोगन Latest Haryana News

[ad_1]


सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने रोहतक में हुए हिमानी हत्याकांड में प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे जघन्य हत्याकांड करार दिया। चरखी दादरी में पत्रकारों से रुबरु होते हुए कुमारी शैलजा ने हत्याकांड के दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल स्लोगन बना है।

बता दें कि सिरसा सांसद कुमारी शैलजा वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचीं। इसके बाद वो पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान के आवास पर आईं और वहां पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस के हार के कारण पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि बेशक कांग्रेस में कमियां हों, लेकिन भाजपा सरकार भी बैठे हुए नहीं बनी। भाजपा नेता कांग्रेस में परिवारवाद की बात कहते हैं जबकि उनकी पार्टी भी इससे अछूती नहीं है।

कुमार शैलजा ने कहा कि अब तक प्रदेश में संगठन न बन पाना कांग्रेस की सबसे बड़ी खामी है। वहीं, लोकसभा चुनाव में के परिणाम और बेहतर हो सकते थे जबकि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बननी थी, लेकिन कई कारण रहे जिसके कारण ऐसा नहीं हुआ। अब हाईकमान के संज्ञान में सारा मामला है और संगठन गठन की दरकार है। हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल का जवाब देते हुए कुमारी शैलजा ने इसे हाईकमान स्तर पर लिया जाने वाला फैसला बताया।

ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ऐसी स्थिति में खुद ही गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाना चाहिए। पिछले साल का भी किसानों का मुआवजा बाकी है और अब भी सरकार पोर्टल के माध्यम से किसानों को बहका रही है।

अवैध खनन अधिकारियों की मिलीभगत
कुमारी शैलजा ने कहा कि जिला में हो रहा अवैध खनन व ओवरलोड डंपरों का आवागमन अधिकारियों व सरकार की मिलीभगत है। मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। लोगों को दिखाने के लिए एक-दो डंपरों के चालान किए जा रहे हैं जबकि सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

[ad_2]
VIDEO : हिमानी हत्याकांड को लेकर दादरी में कुमारी शैलजा बोलीं, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ केवल स्लोगन