[ad_1]
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित लीला ग्रैंड होटल के पास एक शराब के ठेके पर नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ठेके पर शराब खरीदने आए एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन व उनका आईफोन छीन लिया।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस शराब ठेके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी कपिल अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि वह 5 मार्च की रात करीब 8:45 बजे अपनी होंडा सिटी कार में दिल्ली से पानीपत जा रहे थे। जब वह मुरथल स्थित एक ठेके पर रुके और शराब खरीदने के लिए ठेके के अंदर गए तो इसी दौरान दो बाइकों पर सवार दो युवक वहां आए।
दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। ठेके के अंदर घुसते ही एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली। बदमाशों ने पहले ठेके के कर्मचारियों से पिस्तौल की नोक पर पैसे निकलवाए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें काउंटर के पास बुलाया और उनके गले से करीब 2.5 तोला सोने की चेन व उनका आईफोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइकों से भाग गए।
वारदात की सूचना मिलते ही मुरथल थाना के एएसआई सुशील अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 311, 3(5) व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
[ad_2]
VIDEO : सोनीपत में हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेका पर कर्मचारियों व ग्राहक से की लूटपाट



